फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस का मनरेगा छेड़छाड़ और लाठीचार्ज के विरुद्ध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा फूलबाग में मनरेगा से छेड़छाड़ का विरोध किया। उन्होंने 17 फरवरी को लखनऊ में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर भाजपा सरकार की ओर लाठीचार्ज की निंदा की। अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के नीचे काली पट्टी बांधकर गांधीवादी तरीके से रामधुन गाई। उन्होंने मनरेगा से बापू का नाम न हटाने और मजदूरों के हक न छीनने की मांग की। धरने में मुख्यमंत्री माफी मांगे, भाजपा तानाशाही बंद करो जैसे नारे लगाए गए। धरने में अमिताभ दत्त मिश्रा, प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित, रितेश यादव, सैमुअल लकी सिंह, अकील अंसारी, संजय सिखर, मुकेश वाल्मीकि, बृजेश गुप्ता, अंतियाज खान, विनोद अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें