फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए कानपुर के वैज्ञानिकों का शोध क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्य के लिए मलेशिया में हुआ सम्मान

Sat, 24 Aug 2019 05:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए के वैज्ञानिकों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिकों को शोध में किए गए बेहतर कार्य के लिए मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सीएसए के दलहन अनुभाग के प्रभारी व वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने जैव उर्वरकों के फसल उत्पादन में महत्व विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्हें दलहनी फसलों के किए गए शोध कार्यों के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड इन पल्स रिसर्च से नवाजा गया। वहीं उद्यान एवं फल विज्ञान विभाग के डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने ऑर्गेनिक फसल उत्पादन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. त्रिपाठी को इमीनेंट हार्टीकल्चरिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

संगोष्ठी में शामिल होने गईं दलहन अनुभाग की वैज्ञानिक डॉ. गीता राय को बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड मिला। इन वैज्ञानिकों को शोध एवं शिक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मिले अवॉर्ड की कुलपति डॉ.सुशील सोलोमन ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें