फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए ने पूर्व छात्र शहीद कमांडेंट सौरभ को दिया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि ने पूर्व छात्र शहीद कमांडेंट सौरभ को सम्मानित करते हुए उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने का निर्णय लिया है। विवि के कुलपति ने इटावा स्थित कृषि महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल का नाम शहीद कमांडेंट सौरभ के नाम पर रखने की मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन


सौरभ ने स्नातक की डिग्री कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय इटावा से पूर्ण की थी। सेवा के दौरान उन्होंने दो अभियानों में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विषम परिस्थितियों में संयम का परिचय देते हुए 25 लोगों के जीवन की रक्षा की थी। उनके इस शौर्य के लिए उनकी पत्नी वशिता राव को 25 फरवरी 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

गौरतलब है कि पांच जनवरी 2025 को पोरबंदर में प्रशिक्षण के दौरान एचएएल निर्मित एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कमांडेंट सौरभ सहित दो अन्य जवान शहीद हो गए थे। इस सम्मान पर शहीद के परिवार और उनकी बहन शालिनी ने कुलपति के प्रति आभार जताया। शालिनी वर्तमान में एचबीटीयू कैंपस में निवास करती हैं और पालीटेक्निक में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें