फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएस हिटर्स और शहनाज चैंपियंस ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

विज्ञापन
 एचएस एकेडमी की ओर से एमयूसी प्रीमियर लीग-2025 के मैच की विजेता टीम। - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
कानपुर। एचएस एकेडमी की ओर से एमयूसी प्रीमियर लीग-2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को कल्याणपुर स्थित मंटोरा पब्लिक स्कूल के मैदान पर दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला आरएस वॉरियर्स और सीएस हिटर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें सीएस हिटर्स ने आरएस वॉरियर्स को छह रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएस हिटर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए। अक्षत यादव ने 36 और ओमकार ने 32 रन की पारियां खेलीं।

गेंदबाजी में चिन्मय ने दो विकेट लिए। जवाब में आरएस वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 141 रन ही बना सकी। हिमांशु ने शानदार 53 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दूसरा मुकाबला एकलव्य स्ट्राइकर्स और शहनाज चैंपियंस के बीच खेला गया जिसमें शहनाज चैंपियंस ने एकलव्य स्ट्राइकर्स को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकलव्य स्ट्राइकर्स की टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी। दिव्यांश ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। शहनाज चैंपियंस ने 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट शुक्ला ने 42 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें