फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए सिरे से होगी रेल हादसे की सीआरएस जांच

Mon, 30 Jan 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


- आतंकी साजिश का खुलासा होने से सीआरएस ने जुटाए तथ्य
- एनआईए के आईजी आलोक मित्तल श्रमशक्ति एक्सप्रेस से गए
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस डिरेलमेंट में आतंकी साजिश का खुलासा होने के बाद सीआरएस जांच नए सिरे से होने लगी है। एनआईए के आईजी आलोक मित्तल के साथ सीआरएस पीके आचार्या ने शनिवार को कुछ तथ्य जुटाए हैं। अब आतंकी साजिश से डिरेलमेंट कैसे हुआ, इस मामले में सीआरएस जांच घूम गई है।
विज्ञापन

 
शनिवार रात को एनआईए आईजी आलोक मित्तल दिल्ली रवाना हुए और रविवार जोधपुर हावड़ा से सीआरएस रवाना हो गए। एनआईए की जांच में जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उसकी सीआरएस अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

मसलन पटरियों के नीचे कुुकर बम रखकर हादसा करना या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल कर बोगियां और पटरियों को यह नुकसान कैसे हुआ। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड से फर्क पड़ता या नहीं। इन जैसे तमाम बिंदुओं की जांच सीआरएस अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल कर सकते हैं। अब पहले से चल रही सीआरएस जांच नए सिरे से होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें