फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीआरपीएफ जवान ने तोड़ा दम, नशेबाजी के बाद साथियों ने की थी मारपीट

Sun, 31 Jan 2021 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ जवान ने रविवार को दम तोड़ दिया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मालौं गांव निवासी सीआरपीएफ जवान के साथ उसके साथियों ने नशेबाजी के बाद मारपीट थी। मारपीट के दौरान स्कार्पियो के पहिए के नीचे आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। मालूम हो कि मालौं गांव निवासी सौरभ कठेरिया (35) सीआरपीएफ जवान थे और दिल्ली में तैनाती थी। वह एक हफ्ता पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे।

पिता नन्हा कठेरिया ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे उसके कुछ साथी स्कॉर्पियो से घर पर आकर उसे साथ ले गए थे। फिर बाद में सौरभ कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय गेट के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें