फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखना मंदिर पर उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 14 Apr 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नवरात्र के शनिवार को लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

जनपद समेत आसपास के जिले कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, औरैया, मैनपुरी, उन्नाव, हरदोई के अतिरिक्त मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, मुरैना, गुना से लोग पूजा-अर्चना करने आए। मंदिर में सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कस्बा के चौराहे पर पुलिस पिकेट लगाई गई।
वहीं, सिक्सलेन हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लखना स्थित डिग्री कॉलेज से पहले पुलिस ने बैरियर लगा रखा था, यहां से सभी प्रकार के वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। कस्बा के आसपास के गांव से होकर आने वाले मार्गों पर भी वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ अतुल प्रधान व थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें