फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ इतने अजगर शायद इससे पहले न देखे होगे! उमड़ा लोगों का हुजूम

Mon, 05 Mar 2018 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
एक साथ निकले 6 अजगर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में उस समय लोगो में हड़कंप मच गया जब उन्होने एक साथ आधा दर्जन अजगरों को एक साथ निकलते देखा। अजगरों के निकलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।


 
 
विज्ञापन

2 of 4
अजगर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में लाख बहोसी पक्षी बिहार के पास नहर किनारे एक साथ छह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर देखने के लिए आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। इस दौरान दो अजगर झाड़ियों में छिप गए।
 
विज्ञापन

3 of 4
अजगर - फोटो : अमर उजाला
नहर किनारे दो बड़े अजगर और चार छोटे अजगर देखने के बाद भीड़ लग गई। इस दौरान करीब 80 किलो के वजन वाले दो अजगर झाड़ियों की ओर चले गए। जबकि छोटे अजगर जिनका 15 से 20 किलो तक वजन था। वह मौके पर ही रेंगते रहे।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
अजगर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा राम बाबू तोमर और वन कर्मचारी ज्ञानचंद्र और करन चंद्र ने चारों अजगरों को पकड़ कर रेस्ट हाउस पहुंचाया। जिला वन अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि चिड़ियों का शिकार करने के कारण पक्षी बिहार के आसपास इलाके में अजगर देखे जा सकते हैं। रेस्ट हाउस में उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें