फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से हटेंगे क्रॉस बैनर

Tue, 25 Oct 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के नगर आयुक्त ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
कानपुर के गली, चौराहों और पार्कों में लगे क्रॉस बैनर हटाए जाएंगे। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों संग शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा बैराज रोड पर जल निगम प्लांट के पास बिना हस्ताक्षर पट्टिका वाली विभिन्न ज्वैलर्स की होर्डिंग्स लगी मिलीं। नगर आयुक्त ने इनकी जांच करने और अवैध मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। माता स्वरूप रानी मार्ग पर चौराहे की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल की मरम्मत भी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बेनाझाबर रोड, स्वरूप नगर, गैस्ट्रोलीवर हास्पिटल रोड, तिलक नगर, कंपनी बाग चौराहा, विष्णुपुरी, नवाबगंज, चित्रांशी चौराहा, आजाद नगर, ज्योरा आजाद नगर, पुराना कानपुर स्थित सामलदास घाट आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान विष्णुपुरी में चित्रांशी चौराहे, स्वरूप नगर में वेद पैथोलॉजी केसामने, बेनाझाबर रोड पर इलाहाबाद बैंक के आसपास, आजाद नगर में प्रीत इंक्लेव के पास चौराहे पर सड़क को क्रास कर बांधे गए बैनर हटाने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें