फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फव्वारा विधि से सिंचाई कर डेढ़ गुना बढ़ाया फसलों का उत्पादन

विज्ञापन
फव्वारा वि​धि से गेहूं की फसल सींचता किसान। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। विकासखंड के हरचंदपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान आदित्य सचान ने परंपरागत तरीकों के बजाय फव्वारा विधि से सिंचाई अपनाई है। इस वैज्ञानिक तकनीक से सीमित पानी में फसलों का उत्पादन डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। उनके इस सफल प्रयोग से आसपास के गांवों के किसान आदित्य के खेत पहुंचकर इस तकनीक की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

आदित्य सचान ने दो साल पहले सिंचाई की आधुनिक तकनीक अपनाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने उद्यान विभाग से संपर्क किया। विभाग ने उनके 15 बीघा खेत का सर्वे किया और एक एस्टीमेट तैयार किया। शासन से उन्हें इस व्यवस्था पर 90 फीसदी अनुदान मिला। इस सिस्टम को लगवाने में आदित्य को महज 15 हजार रुपये खर्च करने पड़े।

किसान आदित्य ने बताया कि पिछले वर्ष फव्वारा विधि से सिंचाई करने पर उत्पादन डेढ़ गुना अधिक रहा। गेहूं की फसल में पहला पानी इस विधि से देने पर बेहतर कल्ले निकलते हैं। इससे फसल का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। यह तकनीक आलू और धनिया की फसलों के लिए भी बहुत कारगर है। आदित्य का यह प्रयोग अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें