फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ पथराव, सिर पर डंडा लगने से एक सिपाही घायल

Thu, 06 Jun 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
जालौन के कुठौंद में न्यायालय के आदेश पर वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर हाथापाई की। जिसमें एक सिपाही सिर में डंडा लगने से घायल भी हो गया। हमलावरों ने वारंटी को छुड़ाने की कोशिश की। सूचना पाकर थाने से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हमलावरों को खदेड़कर वारंटी को थाने ले आई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा का कहना है पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है। कुछ की गिरफ्तारी भी कर ली गई। फिलहाल घायल सिपाही को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ बुधवार की शाम हदरुख बाजार में वारंटी विमल सिंह को पकड़ने गए थे।

जब पुलिस ने विमल सिंह को पकड़ लिया तो वहां मौजूद आधा दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए हमला बोल दिया और पुलिस के साथ हाथापाई की। जिससे सिपाही इंद्रेश सिर पर डंडा लगने ने घायल हो गया। पुलिस पर बीच सड़क पर हमला होते देख बाजार में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना थाना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ हदरुख पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर हमलावर पुलिस की एक बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने जब हमलावरों का पीछा किया तो वह बाइक खेत में छोड़कर भागे। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी विमल सिंह के पास से 215 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।

चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने विमल सेंगर, बृजपाल उर्फ मुच्छू सेंगर पुत्र ज्ञान सिंह, गोविंद सिंह पुत्र पन्ना लाल, रामसिया पुत्र फूल सिंह और एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि विमल अवैध असलहा रखने  के मामले में वांछित चल रहा था। विमल पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें