फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को गया था पत्नी से मिलने सुबह जंगल में मिली लाश

Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रात को पत्नी से मिलने गए युवक की लाश सुबह जंगल में पड़ी मिली।  मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पत्नी के मौसा ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस, मृतक के भाइयों का दिल्ली से आने का इंतजार कर रही है। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। 
विज्ञापन

थाना तालग्राम के महानगर कुड़रा गांव निवासी धनीराम (24) की शादी 16 जुलाई 2016 में विसधन के सिंहपुर गांव में शालिग्राम की पुत्री पूनम (22) के साथ हुई थी। ससुराल में एक सप्ताह रहने के बाद पूनम मायके चली गई और ससुराल नहीं आ रही थी। वह मझैया गांव में अपने मौसा के घर रह रही थी। पूनम ने मंगलवार को फोन कर पति धनीराम को मझैया गांव बुलाया, बुधवार को धनीराम का शव जंगल में मिला।
 मृतक की मां सूरजमुखी ने बताया कि शादी के बाद उसकी बहू पूनम सारे जेवर लेकर मायके चली गई थी। मायके से वापस न आने पर कई बार उसे बुलाने के लिए पंचायत भी हुई। पूनम ने ससुराल आने से मना कर दिया और धनीराम को खत्म करने की धमकी दी थी। मंगलवार को फोन कर पूनम ने धनीराम को मौसिया ससुर रावेंद्र सिंह के घर मझैया बुलाया था। आरोप है कि उसके पुत्र को शराब पिलाकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। धनीराम के सुबह वापस न लौटने पर जब फोन किया तो स्विच आफ मिला। खोजबीन की तो कुछ लोगों ने बताया कि मझैया गांव के बाहर आधा किलोमीटर दूर जंगल में शव पड़ा है। परिजन शव घर ले आए। वे मृतक के भाइयों का दिल्ली से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। तालग्राम थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि शव पर मामूली चोट के निशान हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक के भाइयों के दिल्ली से लौटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

पैर और पीठ पर चोटें, गले में निशान मिले
धनीराम के पैर और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा गले में भी निशान मिले हैं। आशंका है कि उसका गला भी कसा गया है। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने भी हत्या का आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी।
मजदूरी कर पालता था पेट
धनीराम के दो भाई सुरेश और जितेंद्र हैं जो दिल्ली में ईंट गारा का काम करते हैं। सुरेश की पत्नी किरन व उसका पुत्र विनीत घर पर रहते हैं। धनीराम मजदूरी कर परिवार का खर्च उठा रहा था। धनीराम की मौत से परिवार पर आर्थिक बोझ भी आ गया है। 
शादी के एक सप्ताह बाद ही हो गया मनमुटाव
धनीराम की पूनम के साथ शादी जुलाई 2016 में हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति-पत्नी में अनबन और मन मुटाव होने लगा। परिजनों ने परेशान होकर पत्नी को मायके भेज दिया था। आरोप है कि पूनम ने धनीराम को मरवा देने की धमकी भी दी थी। धनीराम के मौसिया ससुर रावेंद्र का कहना है कि उन्होंने शादी में मध्यस्थता कर अपने साढ़ू की लड़की से शादी कराई थी। धनीराम उसके साथ मारपीट करता था। पूनम उसके यहां मजबूरी में रह रही है। ससुराल के लोग बुला नहीं रहे थे। मंगलवार को धनीराम की मौत हो गई। अब उसे फंसाया जा रहा है। मौके पर मौजूद दरोगा अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें