फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीयों के चित्र पर कालिख पोतने वालों पर केस दर्ज

Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
नेताओं के पोस्टर पर पोती गई काल‌िख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण के बाद पनपे असंतोष के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पार्टी नेताओं के पुतले फूंके। उनके पोस्टरों को फाड़ा, कालिख पोती। प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सांसद के चित्रों के साथ की गई बदसलूकी के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। थाना सिढ़पुरा और पटियाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बता दें कि पटियाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट वितरण के बाद असंतोष उभरा है। सिढ़पुरा कस्बे में पिछले दो दिनों में कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए राजस्थान के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सासंद राजवीर सिंह के पुतले फूंके। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राज्यपाल कल्याण सिंह एवं सासंद राजवीर सिंह के चित्रों पर कालिख भी पोत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सिढ़पुरा थाने के सिपाही नरेश चंद्र की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं दरियावगंज में करीब 200-250 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नेताओं का पुतला दहन करने के मामले में उपनिरीक्षक अनिल कुमार की तहरीर पर थाना पटियाली में प्राथमिकी लिखी गई है। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी को भी उपद्रव करने की इजाजत नहीं है। इससे शांति भंग की स्थिति पैदा हो सकती है। देश के प्रधानमंत्री और राज्यपाल के चेहरे पर कालिख पोतने जैसा कृत्य गलत है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें