इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर में दबंगों ने खड़ंजा तोड़ दिया। एक महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगाें ने उसके साथ पहले गाली गलौज की और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरालोकपुर निवासी प्रीति गुप्ता ने आरोप लगाया कि गांव के ही जितेंद्र पुत्र कौशलेंद्र ने आम रास्ते में लगे खड़ंजे को तोड़ दिया।
जब उसने मना किया तो जितेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा महिला ने बताया कि इलाके के लोग दबंगों से परेशान हो चुके हैं। हर दिन वह किसी न किसी के साथ मारपीट, गाली-गलौज करते है।