फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पसलियां टूटी मिलीं

Sun, 14 Feb 2016 01:40 AM IST
कानपुर देहात ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी पूनम की ट्रक चालक द्वारा हत्या मामले में गुत्थी उलझती जा रही है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर चोटों से अत्यधिक खून बहा है जिसके चलते उसकी की मौत हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आया है कि महिला का सिर कुचला गया है और उसके शरीर की हड्डियां और पसलियां टूटी मिली हैं वहीं कमर के नीचे का हिस्सा भी कुचला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संभावना है कि महिला को पहले कहीं मौत के घाट उतारा गया फिर उसे हादसे का रुप देने की कोशिश में ट्रक से रौंदा गया।

बता दें कि जिस जगह महिला का शव मिला था वहां पर खून नहीं मिला था। लेकिन महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून बहने से मौत की पुष्टि से कई और सवाल खड़े हो गए हैं। जो पुलिस जांच में ही सामने आएंगे।
विज्ञापन


इधर पुलिस आरोपी पति अनिल की  घटना वाले दिन लोकेशन की ट्रेस कर रही है। इसके लिए आरोपी पति के मोबाइल की  लोकेशन से घटना के समय उसकी उपस्थिति पता लगाई जा सकेगी।  हांलाकि आरोपी पति को पुलिस  अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस  अध्ययन करने में लगी है। एसआई  वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम सीन पर खून न मिलने से पुलिस को हत्या कहीं किए जाने का शक है जिसकी वह गहनता से जांच कर रही है। एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत और हादसे के बीच के समय पर भी पुलिस का ध्यान केंद्रित है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें