औरैया जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तफ्तीश के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पुष्पा(32) पत्नी प्रहलाद सिंह निवासी साल्हेपुर की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद तुरंत पुलिस बुलाई गई।
इतनी रात गए रोना-धोना सुन आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने पूछताछ की तो साढू जहर सिंह ने पुष्पा की हत्या का आरोप उसके जेठ पर लगाया। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि महिला की फिसल ने चलते मौत हुई होगी। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने पर यह भी साफ हो जाएगा।