फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशेबाज ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी पति फरार

Tue, 10 Nov 2020 10:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के छोटापुरवा गांव में मंगलवार की शाम एक नशेबाज ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घर के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। मृतका का बेटा खेत से लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


वह छत से चढ़कर आंगन में पहुंचा तो मां का शव देख बिलखने लगा। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। एएसपी ने मौके पर जाकर छानबीन की। आरोपी फरार है उसकी तलाश को पुलिस की टीम लगी है।

रूरा कस्बे के छोटापुरवा निवासी संजय सिंह का पत्नी ममता (44) से किसी बात पर विवाद हो गया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद करके कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर व गर्दन पर वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी संजय छत से चढ़कर फरार हो गया। शाम को मृतका का छोटा बेटा साहिल (13) खेतों से घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक न खुलने पर वह छत से चढ़कर मकान के अंदर गया।
Trending Videos
विज्ञापन

वहां मां का रक्तरंजित शव पड़ा देखकर बिलखने लगा। उसने दरवाजा खोलकर सभी को घटना की जानकारी दी। मृतका के देवर रज्जन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया कि भाई शराब का लती था।

वह अक्सर भाभी से मारपीट करता था। शराब के नशे में ही उसने हत्या कर दी। एएसपी अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बावत जानकारी ली। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए। थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलते ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना में मृतका के देवर की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रूरा थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। - अनूप कुमार एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें