सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय, एसएसआई केदारनाथ मौर्या मौके पर पहुंच कर ट्रैक से शव को हटवाकर उसके पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन विंध्याचल पहुंचे। सीओ सिटी अजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने तहरीर दिया कि आईपीएल को लेकर शुभम तनाव में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है वो आईपीएल में सट्टा लगाने के बाद पैसा हार गया हो, इसलिए आत्महत्या कर लिया। एसएसआई केदारनाथ मौर्या ने बताया कि परिजनों ने आईपीएल के चलते तनाव में होने की बात बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।