फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत पर हंगामा, सड़क पर बैठकर लगा दिया जाम

Tue, 18 Oct 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन
कानपुर सचेन्डी थाना अंतर्गत शिवकटरा के पास सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। इससे नाराज गांव वालों ने हाइवे पर ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शिवकटरा निवासी शिव मोहन (46) किसी काम से सचेन्डी थाने की तरफ जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही  मौत हो गई। शिवमोहन के मरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें