फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को मार डाला, ससुर गिन रहा आखिरी सांसें

Tue, 18 Oct 2016 10:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस मौके पर कर रही जांच-पड़ताल
विज्ञापन
इत्मिनान से चैन की नींद ले रहे एक परिवार पर बदमाशों ने कहर बरपा दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर बहू को मार डाला और ससुर के जिस्म में इतनी गोलियां मारीं कि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली के हुसैनपुर गांव में हरिओम का परिवार चैन की नींद सो रहा था। तभी अचानक सोमवार की रात करीब 1 बजे असलहाधारी पांच से अधिक बदमाश उसके घर में घुस आये और घरवालों से मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए कुछ बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस फायरिंग में हरिओम की पत्नी रंजना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हैं। शोर मचने पर गांव वाले जाग गए और बदमाशों का पीछा करने लगे लेकिन कोई भी बदमाश हाथ नहीं लग पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजना की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मुन्नालाल अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी-मौत से लड़ रहा है। पुलिस ने अभी तक घटना के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें