फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: चचेरे मामा ने भांजे का अपहरण कर की हत्या, दो लाख फिरौती के लिए घोंटा गला, जंगल में मिला शव

Sat, 07 Nov 2020 10:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ स्थित ननिहाल से आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर चचेरे मामा ने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार रात संडीला के मल्हेरा गांव के जंगल से बालक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपी ने दो लाख रुपये फिरौती के लिए हत्या की बात स्वीकार की है।  एसपी अनुराग वत्स ने शनिवार को घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद की पत्नी दीपा 26 अक्तूबर को तीन बेटियों व बेटे रुद्रप्रताप (8) के साथ ग्राम जरौआ स्थित मायके आई थी।

चार नवंबर को करवाचौथ के दिन रुद्रप्रताप घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। दीपा के भाई दिलीप सिंह ने कोतवाली में अपहरण की आशंका जता रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद एक दिन बाद शाम को दिलीप के फोन पर एक के बाद एक दो मैसेज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रुद्रप्रताप के अपहरण और उसे छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपये लेकर रात में सीतापुर आने को कहा। बालक की तलाश के लिए एएसपी, सीओ सिटी व सीओ हरियावां की अगुवाई में तीन टीमें गठित की गईं।

दो दिन की जांच के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शक के आधार पर पुलिस ने दिलीप के थानगांव निवासी मौसेरे भाई व रिश्ते में रुद्रप्रताप के चचेरे मामा रामप्रताप पुत्र वीरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

रामप्रताप ने बताया कि अपहरण के बाद पहचान छुपाने के लिए मल्हेरा के जंगल में ले जाकर रुद्रप्रताप की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गमछा व बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें