फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप, पुलिस बोली पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी सच

Mon, 23 Aug 2021 01:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के मिरगाना में संदिग्ध अवस्था मे 45 वर्षीय मजदूर का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। पिता ने गांव निवासी दो लोगों पर लगाया मारपीट कर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुरेश बाबू दिवाकर पुत्र परमलाल मिरगांवा का निवासी था। फफूंद थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी का कहना कि मामला4आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें