फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की हत्या : अज्ञात हमलावर ने सिर पर किए कई वार

Thu, 01 Dec 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इटावा में एक युवक की किन्ही अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक का शव इटावा के नीनापुरा के पास पड़ा मिला। मृतक के सिर पर कई वार किए गए हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की है।   
विज्ञापन
मृतक की पहचान इटावा वैदपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला का सेमर अधियापुर निवासी सुधीर यादव(45) के रूप में हुई है। वह मथुरा के बरसाना में सिपाही के पद पर तैनात था। इस समय मौके पर एसएसपी शिवहरी मीना सहित पुलिस अधिकारी मौजूद है। क्राइम ब्रांच व विधि विज्ञान की टीम समेत डॉग स्कॉयड को मौके पर जांच में लगाया गया है।    बताया जा रहा है कि सुधीर बुधवार शाम को अपने घर से निकले थे। लेकिन शाम 7 बजे के आसपास बेटी ने उन्हें फोन कर बैग लूट लिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद सुधीर घर वापस आने लगे। बीच रास्ते में ही उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
  घटनास्थल से एक साईकिल बरामद हुई है। जो सिपाही की नहीं है। सिपाही का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी समते पुलिस विभाग का आई कार्ड भी गायब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें