जहरीली गैस से मरे सफाई कर्मचारियों के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कस्बा कंपिल में गुरुवार रात सीवर टैंक की सफाई करने उतरे दो सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस से दर्दनाक मौत हो गई। पूरी रात दोनों के शव टैंक में ही पड़े रहे। अगले दिन शुक्रवार सुबह टैंक काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फर्रुखाबाद निवासी सफाईकर्मी विष्णु कुमार (30) और महादेश (20) कंपिल कस्बे में बने सीवर टैंक में गुरुवार देर रात सफाई करने उतरे थे। टैंक से अचानक निकली जहरीली गैस से दोनों की सांसें थम गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव पूरी रात टैंक में ही पड़े रहे शुक्रवार की सुबह टैंक काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। हाल ही में कानपुर देहात में भी जहरीली गैस की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।