कानपुर यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध् बीएनडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव कराने काे लेकर कालेज के प्रिंसिपल अाैर डीएम कानपुर अामने-सामने आ गए हैं। कालेज के प्रिंसिपल डा. विवेक द्विवेदी ने शुक्रवार काे डीएम के खिलाफ काेतवाली में जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी है। उनका अाराेप है कि डीएम ने उन्हें बुलाकर जान से मारने की धमकी दी है। वह सैकड़ाें छात्राें अाैर भारी संख्या में शिक्षकाें के साथ काेतवाली पहुंचे थे। इसके पहले गुरुवार काे बगैर अनुमति छात्रसंघ चुनाव कराने और जुलूस में गोली-बम चलने पर डीएम काैशल राज शर्मा ने प्रिंसिपल काे नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा था।