फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरी बिल्ली पर दो लड़ मरे

Wed, 14 Sep 2016 01:23 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी कुएं में गिर कर मरी थी बिल्ली - फोटो : कानपुर,अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के सोहरामऊ में एक घर के बाहर बिल्ली मार कर फेंके जाने पर उपजे विवाद में दो लोगों की मौत हो गई। सोहरामऊ के थाना हिराखेड़ा में अमृतलाल लोध के घर के बाहर कुएं में बिल्ली गिर कर मर गई थी।
विज्ञापन


अगली सुबह अमृतलाल ने मरी हुई बिल्ली को कुएं से निकाल कर पड़ोसी शारदा प्रसाद के घर के बाहर फेंक दिया। इस पर दोनों के बीच गहमागहमी हुई और बात यहां तक आन पहुंची कि अमृतलाला ने धारदार हथियार से शारदा को मार दिया।

वहीं शारदा की मौत का बदला लेने के लिए शारदा के परिजनों ने अमृतलाल को जान से मार दिया। जानकारी के मुताबिक अमृतलाल को मारने में शारदा प्रसाद की पत्नी व परिवार के ही कई सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


ख़बर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है। सभी घटना को लेकर हतप्रभ हैं। मौके पर जायजा लेने के लिए एसपी नेहा पांडे, एएसपी हरदयाल व एसडीएम प्रशांत कुमार पहुंचे। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि मामले में दोनों परिवारों में से किस पक्ष ने पहले एफआईआर दर्ज कराई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें