फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुई यूपी पुलिस, दो दिन पेड़ पर लाश लटकती रही, कहां खो गईं संवेदनाएं?

Thu, 12 Jan 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गला घोंटकर हत्या के बाद सरकारी फार्म में शव गमछे से लटका गए थे कातिल
विज्ञापन
वही माल का इलाका...। वही पुलिसकर्मी...। दलित छात्रा लापता हुई तो परिवारवालों को तीन दिन टरकाते रहे। आखिर उसे मार डाला गया। हरदोई के संडीला में अधजली लाश मिली। एक दिन भी नहीं बीता पुलिस का एक और चेहरा सामने आया। एक महिला की लाश बाग में पेड़ से दो दिन से लटकती रही। माल व हरदोई की अतरौली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। आखिर लेखपाल से पैमाइश कराई गई। पता चला इलाका माल पुलिस का है। तब झगड़ा तय हुआ। इसके बाद शव का पंचनामा हुआ और मॉर्च्युरी भेजा गया।
विज्ञापन

गांव जलौली स्थित सैनिक पुनर्वास निधि फार्म अटारी में एक पेड़ से 30 वर्षीय महिला का शव लटका होने की सूचना पर माल व हरदोई के अतरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में लगा कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई और खुदकुशी का रूप देने के लिए गले पर गमछा कसकर पेड़ से लटकाया गया। इसके साथ दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद शुरू हो गया। झगड़े की भनक लगने पर आला अफसरों ने फटकार लगाई। झगड़ा सुलझाने के लिए राजस्व टीम बुलाई गई। लेखपाल ने पैमाइश की और घटनास्थल माल थाना क्षेत्र का बताया। 
 और अपना समाज...कहां खो गई अपनी संवेदनाएं 
दो दिन पेड़ पर लाश लटकती रही। कइयों ने देखा। पर किया क्या? कहां खो गई अपनी तहजीब? अपनी संवेदनाएं? सिस्टम की संवेदनाएं इसलिए मर गईं क्योंकि हमने-आपने चुप्पी की चादर ओढ़ रखी है। कुछ ऊंचा बोलना होगा...सिस्टम को जगाना होगा। 
विज्ञापन

शिनाख्त से सुलझेगी गुत्थी
एएसपी ग्रामीण प्रताप गोपेंद्र यादव ने माल पुलिस को शव की शिनाख्त के ठोस प्रयास के आदेश दिए। कहा कि पहचान होने पर ही गुत्थी सुलझेगी। राजधानी के सभी थानों के साथ हरदोई व उन्नाव पुलिस को भी युवती का हुलिया नोट कराने के आदेश और विभिन्न स्थानों से लापता युवतियों का ब्योरा एकत्र करके मिलान करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें