बैंक का सीसीटीवी खंगालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे नर्सरी व्यापारी के साथ लूट हो गई। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी नर्सरी व्यापारी कासिम अली ने बताया कि उनके बैग में आठ हजार रुपए पहले से रखे थे। बाइक सवार लुटेरों ने बैग में रखे 58 हजार रुपए लूट लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।