फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी, इस हालत में मिली तीन लाशों को देख सब हैरान

Mon, 29 Jul 2019 04:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बांदा जिले में सोमवार को मां-बेटी व गांव के एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। तीन लोगों की मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


यह घटना गिरवां गांव की है। यहां एक युवक ने तमंचे से मां व बेटी की हत्या कर दी, बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक सुधांशु मिश्रा (36) का शव युवती के घर पर पलंग पर पड़ा मिला साथ ही उसके हाथ में तमंचा फंसा था। वहीं आंगन में मां तुलसी (50) पत्नी फूलचंद व बेटी अंजू(19) का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी गणेश शाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। इस घटना में गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें