फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर के गांव में दिखा बाघ!

Sat, 29 Nov 2014 03:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैबसू गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार शाम राढ़ा गांव के जंगल में बाघ देखने का दावा किया है। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बाघ देखकर शोर मचाते हुए भागे तो वह जंगल में घुस गया।
विज्ञापन

उधर बिल्हौर एसडीएम ने इसे अफवाह बताया है।
शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक बिल्हौर तहसील के अधिकारियों के फोन पर सैबसू गांव में बाघ आने की सूचना आने लगी।
आनन-फानन वन अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश भी जारी हुए। दोपहर ढाई बजे के करीब गांव पहुंचने पर चौपाल लगाए बैठे सतीश बाजपेई, दिनेश अगिभनहोत्री, गया प्रसाद, राज आदि ने बताया कि गुरुवार शाम गांव के राधे बढ़ई ने अपने आलू के खेतों से सटे राढ़ा गांव के जंगल में बाघ को देखा है।
उसने आवाज लगाई तो ग्रामीण दौड़े, लेकिन घना जंगल होने से लोग अंदर नहीं घुस सके। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ आने से दहशत है।
लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आलू के खेतों में होने वाला काम प्रभावित हो रहा है। गांव के आस-पास कटरी के अलावा सेंग, राढा गांव का घना जंगल है।
विज्ञापन

गंगा कटरी से लगे निवादा मंजू, मतलबपुर जुलाहा, रायपुर, असनी निवादा, सेंग, कल्लू पुरवा आदि ने बताया िककि गांवों में भी बाघ आने की दहशत है। इसके बावजूद अभी तक वन अधिकारी गांव नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने बताया कि क्षेत्र के आसपास इलाकों में बाघ आने की अफवाह का दायरा बढ़ रहा है।
सैबसू गांव में भी बाघ आने की अफवाह फैल गई है। वन विभाग के अधिकारियों को गांव भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें