चित्रकूट में बाघ की करंट लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के दुधमनिया के जंगल में बाघ का शिकार किया गया। यहां तालाब में करंट लगाकर शिकारियों ने बाघ को मौत के घाट उतारा। रविवार देर रात बाघ शरभंगा आश्रम के पास फारेस्ट नर्सरी में बनी तलैया में पानी पीने पहुंचा था। शिकारियों ने तलैया के नजदीक करंट लगाया था जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना फॉरेस्ट चौकी के पास की है। बाघ के शिकार की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में अमिर्ति गांव के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।