हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। आज सवेरे रोडवेज की एक बस पलट गई, जिसमें सफर कर रहे बस चालक की जान चली गई। वहीं एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस ड्राइवर समेत करीब 15 सवारियों के भी घायल होने की खबर है। हादसा नरसिंहवास से आते हुए निमडीवाली मोड पर हुआ। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना भी राहगीरों ने ही दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।