फर्रुखाबाद जिले में अज्ञात युवक ने बुधवार देर रात डीएम के कैंप कार्यालय में बेसिक फोन पर कॉल करके डीएम व एसपी आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी है। युवक ने एसपी व डीएम को लेकर गाली-गलौज भी किया।
पुलिस ने टेलीफोन ड्यूटी कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।