फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक को फोन पर मिली जान से मार देने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा गया हड़कंप

Tue, 17 Sep 2019 01:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के भरथना क्षेत्र से सत्ता पक्ष की विधायक सावित्री कठेरिया को किसी ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने अपने को विधायक कंचन सिंह का पुत्र बताया है। सोमवार देर रात विधायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में सीएम सहित सभी आला अधिकारियों को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


विधायक ने चकरनगर थाना में कंचन सिंह विधायक  पुत्र के नाम गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि सावित्री कठेरिया ने इस नाम के किसी विधायक के होने की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने इसे राजनैतिक विरोधियाें का चौथा हमला करार दिया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव समेत सांसद, पार्टी नेताओं व पुलिस उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार सुबह पक्का बाग स्थित आवास पर विधायक सावित्री कठेरिया ने बताया कि 16 सितंबर को वे चकरनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गईं थीं।

उसके बाद चकरनगर तहसील परिसर में एसडीएम आदि अधिकारियों से बात कर रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 4:42 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह विधायक कंचन सिंह का लड़का बोल रहा है। उसने गाली गलौज की फिर गोली मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन


विधायक सावित्री कठेरिया ने बताया कि वे किसी कंचन सिंह नाम के विधायक को नहीं जानती हैं। ट्रू कॉलर एप पर जब इस नंबर को ट्रेस किया तो विमल शिवहरे नाम सामने आया। संभव है कि फोन करने वाले का असल नाम कुछ और हो।  विधायक का कहना है कि उन्होंने युवक को अपना परिचय देने की कोशिश की तो उसने बताया कि वह जानता है कि वे भरथना क्षेत्र से विधायक हैं और उनका नाम सावित्री कठेरिया है। 

विधायक ने बताया कि धमकी मिलने पर उन्होंने पास में बैठे चकरनगर थाना इंस्पेक्टर बलराज शाही को फोन पकड़ा दिया था। उन्होंने बात की, लेकिन आवाज साफ नहीं आई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने खुद अपने फोन से उस नंबर पर बात की। तब भी युवक धमकी देता रहा। उन्हें रविवार को कई बार फोन करके धमकी दी गई। रात करीब पौने 11 बजे तक कॉल आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें