फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना लाखों की डकैती

Sun, 23 Jul 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
महानगर के थाना देहलीगेट के जमालपुर में शुक्रवार रात एक घर में डकैतों ने जमकर बवाल काटा।  बदमाशों ने एक परिवार कां बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली। इसकी खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


जलालपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र साहब सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे, वहीं घर के दूसरी ओर किराएदार के परिजन भी गहरी नींद में थे। देर रात मौका पाकर घर में करीब छह डकैत घुस गए। उन्होंने परिजनों सहित किराएदारों को भी बंधक बना लिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। 

इसके बाद डकैत डरा, धमकाकर महिलाओं से जेवर, 25 हजार रुपये की नकदी सहित एक मोटर साइकिल भी ले गए। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद पूरा परिवार बंधन मुक्त हाे पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई। शहर के अंदर डकैती  की खबर से मुहल्ले के साथ ही आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। पुलिस ने भी डकैतों की तलाश्‍ा में जुट गई। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से फिलहाल कोई जानकारी पुलिस को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें