कानपुर में श्याम नगर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से शनिवार सुबह शातिर चोरों ने करीब पांच लाख का सामान पार कर दिया। सुबह क्षेत्रीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो चोरी की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
राजीव नगर लाल बंग्ला निवासी नितिन सिंह की श्याम नगर पुल के नीचे नितिन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे।