पुलिस पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलास नहीं कर पाई और अब एक और चोरी
कानपुर देहात रूरा कस्बा कस्बे में दुर्गा मंदिर से चांदी का छत्र, त्रिशूल और मुकुट ‘गायब’ देख भक्तों आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर देवताओं के छत्र, मुकुट आदि चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और लौट गई। सर्वराकार राजनारायण मिश्रा ने कहा कि करीब छह माह पहले हुई चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका इस कारण वह अब रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे। इससे पहले कई बार चोरी हो चुकी है। वारदार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं।
मंदिर परिसर में स्थित कमरे में पुजारी किशोरी बाबा रहते हैं। बुधवार की रात करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो उनकी निगाह मंदिर में रखी देवताओं की मूर्तियों पर पड़ी। देखा कि दुर्गा जी का छत्र व त्रिशूल और साईं बाबा का मुकुट गायब थे, इस पर उन्होंने इसकी सूचना राजनारायण मिश्रा को मोबाइल पर दी। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। छत के रास्ते चोर मंदिर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले सात मई की रात को चोर मंदिर में घुसकर दान पात्र से आठ हजार की नगदी समेत करीब 60 हजार के देवताओं के आभूषण आदि चुरा ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस जांच के नाम पर तीन लड़कों को पकड़ कर लाई और बाद में छोड़ दिया। तक से आज तक घटना की केवल जांच ही चल रही है।पहले हुई चोरियों का खुलासा न होने से उन्होंने इस बार चोरी की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी। यदि पहले हुई चोरी का खुलासा हो गया हो जाता तो यह नौबत न आती। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।