फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया !

Wed, 11 Mar 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड नर्वल मोड़ पर खेत में लगे नीम के पेड़ से ड्राइवर श्रवण कुमार उर्फ लंबू का शव फांसी पर लटका मिला है। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। वह शर्ट के सहारे लटका था। तलाशी में पर्स में मिले सिमकार्ड और वोटर आईडी से उसकी शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने श्रवण की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। महाराजपुर एसओ एके सिंह का कहना है कि मामला खुदकुशी का है या हत्या का। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।

सरसौल संवाददाता के मुताबिक मंगलवार दोपहर गांव के एक व्यक्ति ने इकघरा गांव महाराजपुर निवासी शंभू सिंह के गेहूं के खेत में लगे नीम के पेड़ से 24 वर्षीय युवक के शव को फांसी पर लटका देखा। उसने फौरन गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


गांव वालों की मदद से युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शर्ट के सहारे फांसी पर लटक रहा था। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। पुलिस को तलाशी में युवक की पैंट से एक पर्स मिला। पर्स में सिम और वोटर कार्ड मिला। एक कांस्टेबल ने सिम को अपने मोबाइल पर लगाया।

तभी उसके मोबाइल की घंटी बज गई। कांस्टेबल ने फोन उठाया तो दूसरी ओर से आवाज आई कि निवादा उजागर घाटमपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ पांडेय बोल रहा है। श्रवण से बात करा दें, मै उनका चचेरा भाई बोल रहा हूं। कांस्टेबल ने घटना की जानकारी उसे दी।

चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि श्रवण भी उसी के गांव का रहने वाला था। वह भी ट्रक ड्राइवर था। वह पिछले पांच साल से सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) में अपने बहनोई अरविंद के घर में रह रहा था।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले वह अपने पिता कृपाल पासी और परिवार के अन्य लोगों से मिलने आया था। एसओ ने श्रवण के हाथ बंधे होने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें