फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका

Thu, 22 Oct 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू के कठारा गांव स्थित मजरा दयालपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। कुएं के पास खेत में खून से सना चाकू पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दमकल टीम को बुलाकर शव को बाहर निकाला। युवक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

कठारा निवासी राजेश के दयालपुर स्थित खेत के कुंए में बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। राजेश ने पुलिस को बताया कि बटाईदार दिरपाल ने कुएं से बदबू आने पर झांका तो अंदर लाश दिखी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस कुएं से शव निकालने में नाकाम रही तो दमकल टीम को बुलाया गया। टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव युवक  का था। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे और उसकी जीभ भी बाहर थी। जिससे माना जा रहा है उसका गला भी घोंटा गया होगा।
विज्ञापन


तीन-चार दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या तीन से चार दिन पहले हुई होगी। इस बीच चुनाव होने से पुलिस चुनावी रंजिश से भी वारदात को जोड़कर देख रही है। इसके अलावा शरीर पर कम कपड़े आशनाई की ओर भी इशारा कर रहे हैं।

युवक ने संघर्ष भी किया
घटनास्थल को देखते हुए पुलिस का मानना है कि जहां चाकू मिला वहां युवक की हत्या हुई होगी फिर उसे घसीटकर कुएं में फेंक दिया होगा। युवक ने हत्यारों से संघर्ष भी किया।

कुएं के पास ही पड़ा था चाकू
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में खून के निशान मिले। पास में ही पुलिस को खून से सना चाकू भी मिला। चाकू के पास ही एक चप्पल और बेल्ट भी पड़ी थी, जो कि युवक की ही मानी जा रही है। एसओ ने बताया कि युवक की उम्र 30 से 35 के बीच लग रही है। शरीर पर काली टी शर्ट और लाल रंग का लंगोट है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें