फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन के बाहर दिनदहाड़े बुजुर्ग को लूटा

Wed, 16 Mar 2016 12:14 AM IST
कानपुर
विज्ञापन
आजमगढ़ में लूट
विज्ञापन
मॉडल टाउन के बाहर दिनदहाड़े बुजुर्ग को लूटा
विज्ञापन


कानपुर। काकादेव में मॉडल टाउन के बाहर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को पिस्टल लगाकर लूट लिया गया। बाइक सवार दो बदमाश उनकी सवा लाख की दो अंगूठियां उतरवाकर डबल पुलिया की ओर भाग निकले। पीड़ित ने काकादेव थाने में लूट की सूचना दी।
इफ्तिखाराबाद निवासी इश्तियाक अहमद (70) की मूलगंज में घड़ी की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्त एनपी सिंह के नवीन नगर स्थित सेडलरी कारखाने से घर लौट रहे थे। मॉडल टाउन के गेट नंबर एक के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटर सवार इश्तियाक को हाथ देकर रोका। उनसे कहा कि कुछ देर पहले ही यहां पर लूट हुई है। बदमाश इसी इलाके में घूम रहे हैं। युवकों ने बुजुर्ग को बातों में फंसाकर उनसे कीमती सामान मांगा। हालांकि शक होने पर उन्होंने कुछ भी देने से मना कर दिया। इस पर एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी और उनकी दोनों अंगूठियां उतरवा लीं। सीओ स्वरूपनगर आतिश कुमार सिंह ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नई उमर के थे बदमाश
इश्तियाक ने बताया कि दोनों बदमाश नई उमर के मजबूत कद काठी के थे। घबराहट के चलते वह बदमाशों की बाइक का नंबर भी नहीं देख पाए।
बदमाशों की धरपकड़ के लिए मॉडल टाउन गेट नंबर एक से नीर क्षीर चौराहे तक के शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालेगी।
पिता की आखिरी निशानी थी अंगूठी
इश्तियाक ने बताया वह दाहिने हाथ की उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनते थे। अंगूठियों में पुखराज और फिरोजा लगे थे। इश्तियाक ने बताया फिरोजे की अंगूठी उनके पिता की आखिरी निशानी थी, बाजार में दोनों अंगूठियों की कीमत सवा लाख उन्होंने बताई।
पिछले महीने भी मॉडल टाउन में हुई थी लूट की कोशिश
पिछले महीने मॉडल टाउन के भीतर केमिकल कंपनी के मैनेजर राजू अरोड़ा को गोली मारकर लूटने का प्रयास हुआ था। इसका गुपचुप खुलासा करते हुए काकादेव पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सुरक्षा पर सवाल
काकादेव जैसे पाश इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैैं। लूट के बाद बदमाश नीर क्षीर चौराहे की ओर भागे थे। इस चौराहे पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें