फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो में जॉब दिलाने के नाम पर ‘ऑनलाइन खेल’ का खुलासा

Sat, 04 Mar 2017 01:26 AM IST
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने में शिकायत करते ठगी के शिकार लड़के, ठगी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो में जॉब दिलाने के नाम पर ‘ऑनलाइन खेल’ कानपुर में सामने आया है। 250 लड़कों से 50 लाख रुपये की ठगी के मास्टर माइंड अमन गुप्ता ने सभी को अपना अलग पता बताकर गुमराह किया और रुपये हथिया लिए। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
विज्ञापन


बिंदकी, फतेहपुर और शहर के 32 युवक शुक्रवार को कानपुर के काकादेव थाने पहुंचे। युवकों में शामिल दीपक लांबा, मनोज दीक्षित, तुषार सिंह, हरीश विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, अखिलेश कुमार, रवि कुमार, दीपक, विनोद, ज्ञानसील आदि ने बताया कि काकादेव में कोचिंग पढ़ने के दौरान फतेहपुर निवासी राहुल ने 25 हजार रुपये में मेट्रो ट्रेन में नौकरी लगवाने की बात कही थी और अमन गुप्ता नाम के एक युवक से बात कराई जिसने खुद को लखनऊ मेट्रो (एलएमआरसी) का मैनेजर बताया। एक दो बार अमन से मुलाकात भी हुई। राहुल ने सभी से रुपये और मार्कशीट की फोटोकॉपी जमा करा लीं। कुछ को एलएनटी कंपनी के ऑफर लेटर भी दे दिए। थाने पहुंचे युवकों ने बताया कि  उनसे तीन तारीख को लखनऊ पहुंचकर ज्वाइन करने के लिए बोला गया था। कहा गया था कि गीतानगर क्रॉसिंग से बस के जरिए सभी को लखनऊ ले जाया जाएगा। शुक्रवार को सब लोग क्रॉसिंग पर इकट्ठा हुए लेकिन अमन और राहुल नहीं पहुंचे। फोन करने पर दोनों गुमराह करते रहे और बताया कि वह दोनों लखनऊ में हैं और बस का इंतजाम न हो पाने के कारण अब जॉइनिंग दूसरे दिन कराएंगे। इसी बीच किसी ने अमन को कार से जाते देख लिया। पीछा करने पर अमन गाड़ी भगाकर निकल गया। शक होने पर सारे लड़के गीतानगर क्रॉसिंग के पास राहुल के कमरे पहुंच गए तो राहुल वहीं मौजूद था। इस पर सभी उसे पकड़कर थाने ले आए। 

रिपोर्ट दर्ज की गई
काकादेव इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि 32 युवकों की तहरीर पर राहुल और अमन गुप्ता के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवकों ने करीब 250 लोगों से ठगी होने की बात कही है। आरोपियों में किसी का भी एलएमआरसी से संबंध नहीं है। मास्टर माइंड अमन गुप्ता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
हीरो बनने के चक्कर में फंस गया
काकादेव थाने में आरोपी राहुल ने बताया कि वह काकादेव में एसएससी की तैयारी करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती फेसबुक पर अमन गुप्ता से हुई। अमन ने खुद को एलएमआरसी में मैनेजर और जल्द ही एमडी बनने की बात कही। उसने बताया कि उसकी मुंबई में अच्छी पकड़ है, वह उसे हीरो बना देगा। इसके लिए उसे ऐसे लड़कों की व्यवस्था करनी होगी जो मेट्रो में नौकरी करना चाहते हैं। 25 हजार रुपये देने पर उन्हें नौकरी मिल जाएगी। 

कइयों को फेसबुक से जोड़ा, मगर दिया अलग पता
ठगी के  मास्टर माइंड अमन गुप्ता ने सभी को अपना अलग पता बताया था। किसी को आजमगढ़ तो किसी को एटा और किसी को औरैया बताया था। खुद को आईआईटी रुड़की से बीटेक बताने वाले अमन ने कई युवकों को फेसबुक के माध्यम से जोड़ा और ठगी का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें