फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Feb 2020 02:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी के कोयला नगर गणेश पुर में एक प्रॉपर्टी डीलर के बंद पड़े तीन मंजिला मकान में असलहाधारी चोरों ने ताला तोड़ लाखों के जेवरात समेत नगदी व घर का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय युवक के विरोध करने पर चोर पथराव समेत फायरिंग कर भाग निकले। अजय कुमार मिश्रा के मुताबिक उनका प्रॉपर्टी डीलर का काम मिश्र प्रॉपर्टी के नाम से पिछले कई सालों में गणेशपुर में है।
 

उसी में वह अपने तीन मंजिला माकान में अपनी पत्नी राधा व दो बेटों राहुल व कलश के साथ रहते हैं। बुधवार रात उनकी मां पुष्पा का फोन आया कि तबियत खराब है। जिसपर वह अपने पूरे परिवार के साथ देल्ही सुजानपुर चले गए।

रात होने से परिवार के साथ वहीं रुक गए। जब सुबह 6 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पड़ा था। प्रथम तल और दूसरे तल के कमरों का ताला समेत तिजोरी का ताला टूटा पड़ा मिला। जिसमें साढ़े 7 लाख की ज्वैलरी व 20 हजार नगद और घर का सामान चोर पार कर ले गए थे।
विज्ञापन

इलाके में मिट्टी ट्रॉली चलाने वाले युवक जयकरण ने बताया कि वह देर रात तीन बजे अपना ट्रैक्टर लेकर लेबर लालू के साथ आ रहे थे, तभी देखा चार युवक घर से सामान लेकर भाग रहे रहे थे।

जैसे  ही हमने चिल्लाया तो वह भागने लगे और पत्थर चलाने लगे, जिसपर हम लोगों ने भी पत्थर चलाया, असलहाधारी चोरों ने दो ,तीन फायरिंग कर दी। 2 बाइक सवार आए और 4 अन्य चोरों को बैठा कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें