फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पिता ने ही लूटी बेटी की आबरू, मामा ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात

Mon, 13 Jan 2020 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और दोस्तों से भी कराने के आरोप में फंसे लेखपाल की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमों ने दबिश दी। इसकी भनक लगते ही लेखपाल अपने एक खास साथी के साथ फरार हो गया है। एसपी ने कोतवाल को तलब कर 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मुकदमे के विवेचक ने महिला सिपाही से पीड़ित पुत्री के बयान दर्ज करवाए हैं। एक महिला ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज के एक मोहल्ला निवासी लेखपाल पति और उसके दोस्तों पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी लेखपाल की तलाश में पुलिस की कई टीमों ने सोमवार को दबिश दी।

आरोपी लेखपाल अपने दोस्त के साथ फरार हो गया है। एसपी डॉ अनिल मिश्रा ने सोमवार को कोतवाल जसवंत सिंह व सीओ मन्नी लाल गौंड को तलब कर अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना कर रहे दरोगा धर्मेंद्र यादव को एसपी ने शीघ्र पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल करवाकर चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

एसपी ने लेखपाल को पकड़ने के लिए कोतवाल के अलावा स्वाट टीम को लगाया है। पुलिस ने लेखपाल के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।  सूत्रों के अनुसार रविवार को लेखपाल शहर में ही घूमते देखा गया। पुलिस चाहती तो मुकदमा दर्ज होने से पहले ही उसको पकड़ सकती थी।

पुलिस ने हीलाहवाली बरती और आरोपियों को भागने का मौका दिया। विवेचक ने महिला सिपाही सांत्वना यादव से पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज करवाए। उस दौरान छात्रा की मां उसके साथ मौजूद रही। कोतवाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। शीघ्र ही लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोबाइल पर भेजा धमकी का मैसज
लेखपाल ने मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने साले व सहायक बैंक मैनजर की पत्नी के व्हाट्सएप पर रविवार की रात मैसज भेजा। इसमें लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार जिले के एक अधिकारी, मेरी पत्नी, पुत्री व मेरा साला होगा। सोमवार को कोतवाली आए पीड़िता के मामा ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

लेखपाल ने 29 दिसंबर को साले के घर पर किया था हमला
आरोपी लेखपाल को जब पता चला कि साले व पत्नी ने पुत्री को साथ ले जाकर महिला आयोग की सदस्य व एसपी से उसकी शिकायत की है तो उसने 29 दिसंबर को साले के घर पर हमला कर दिया थ। साले के घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी और पिस्टल निकालकर जान से मारने के लिए दौड़ा था। सलहज ने पति को कमरे में बंद कर ताला डाल दिया। लेखपाल काफी देर तक हंगामा करता रहा और साले को गोली से मारने की धमकी दी।

इस मामले में साले ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आनलाइन प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अब तक प्रकरण की जांच भी नहीं पूरी कर सकी है। वहीं साले का कहना है कि वह भयभीत है। पहले पिता पर भी जानलेवा हमला लेखपाल ने किया था। उस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में लेखपाल के जेल जाने पर समझौता कर लिया गया था। पुलिस रपोर्ट दर्ज नहीं करेगी तो वह ऊपर के अधिकारियों से गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें