फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मांगा हिसाब, बेटे ने गला घोंटकर मार डाला फिर लाश का किया ये हश्र

Wed, 06 Sep 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
10 घंटे बाद खुद पहुंचा थाने, कबूला गुनाह
विज्ञापन
50 हजार रुपये का हिसाब मांगने से नाराज पुत्र ने पिता की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर घर के पास ही तालाब में फेंक दिया। बाद में पछतावा होने पर खुद थाने पहुंचा और पुलिस से अपना गुनाह कबूला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उन्नाव हसनगंज कोतवाली के नेवलगंज गांव निवासी लवकुश रावत उर्फ गुड्डू की पिता अशर्फीलाल रावत से अनबन चल रही थी। उसकी पत्नी सरिता का भी ससुर से अक्सर झगड़ा होता था। जिसके चलते रक्षाबंधन पर अपने मायके गांव जसमड़ा बब्बन चली गई थी। पत्नी के न आने पर लवकुश भी पिछले पंद्रह दिनों से ससुराल में था।

तीन दिन पहले लवकुश अपने घर लौटा तो पिता से रुपयों को लेकर फिर विवाद होने लगा। लवकुश के मुताबिक सोमवार रात को भी पिता से विवाद हो गया था। इसी से ऊबकर मंगलवार सुबह चार बजे उसने सोते समय पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरे में भर। बोरे में ईंट और पत्थर भरने के बाद घर के पास ही तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर तक पछतावा होने पर वह हसनगंज कोतवाली पहुंचा। यहां कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय से मिलकर अपने गुनाह को कबूला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को तालाब से निकाला। मृतक के भतीजे अशोक कुमार रावत ने अपने चचेरे भाई लवकुश (मृतक के बेटे) के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

जमीन बेचकर की थी बेटे की शादी

मृतक अशर्फीलाल का फाइल फोटो
मृतक के बड़े भाई कन्हई ने बताया कि अशर्फी लाल ने चार शादियां की। सभी शादी के बाद उसे छोड़कर चली जाती रहीं। लवकुश अशर्फी लाल की दूसरी पत्नी केशकली का बेटा है। बताया कि अशर्फी लाल के पास ढाई बीघा जमीन है। इसमें से करीब दो साल पहले उसने दो बिसुआ जमीन बेची थी और बेटे की शादी करने के साथ ही अपने लिए एक टेंपो खरीदी थी। अशर्फीलाल मोहान से लखनऊ के बीच टेंपो चलाता था। जबकि लवकुश मजदूरी और खेती करता है।
 
विज्ञापन

बुआ बोली बेटा तूने ये क्या कर दिया

पिता की  हत्या करने वाला इकलौता बेटा लवकुश, वृद्ध की हत्या में नेवलगंज गांव में जांच करती पुलिस
भाई की हत्या की सूचना पर पहुंची बहन धरामा भतीजे लवकुश को देख चीखकर बोली बेटा ये तूने क्या कर दिया। परिजनों ने बताया कि धरामा रिश्ते में तो लवकुश की बुआ है लेकिन उन्होंने उसे बेटे की तरह पाला है। परिजनों ने बताया कि लवकुश 9 महीने का था जब उसकी मां केशकली उसे छोड़कर चली गई थी। लखनऊ के खानपुरमऊ निवासी बुआ धरामा पत्नी खुशीराम ने लवकुश को अपने बेटे की तरह प्यार करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें