सेक्टर-8 में महिला ने पड़ोसी और उसके दोस्तों दोस्तों पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो में बनाई।
साथ ही उसे बदनाम करने और परिवार सहित जाने से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से छपरा (बिहार) निवासी एक महिला परिवार के साथ सेक्टर-8 में रहती है और यहीं की एक कंपनी में काम करती है।