फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काली डायरी’ में बंद हैं आतंकी गतिविधियों से जुड़े तमाम राज

Fri, 07 Apr 2017 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट के आरोपी आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी आतिफ के घर की मंगलवार रात एनआईए ने छानबीन की। वहां से आतिफ का लैपटॉप और डायरी समेत कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।  सूत्रों के मुताबिक काली रंग की एक डायरी में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई राज छुपे हैं। 
विज्ञापन


एनआईए टीम देर रात कानपुर के केडीए कालोनी जाजमऊ स्थित आतिफ से घर पहुंची। टीम ने परिवार के लोगों से आतिफ की गतिविधियों और चाल-चलन के बारे में फिर पूछताछ की। इसके बाद आतिफ से कमरे में गई, वहां से लैपटॉप, डायरी और कुछ और दस्तावेज कब्जे लेने के बाद टीम वहां से लौट गई।

इस बारे में आतिफ के घरवालों और एनआईए टीम ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है। सात मार्च को एमपी में ट्रेन में ब्लास्ट हुआ था। इस मामले में आतिफ, दानिश, फैसल, अजहर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके साथी सैफुल्लाह को एटीएस ने लखनऊ में मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। आतिफ और उसके साथियों को टीम पहले कानपुर ला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें