फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग से 7 घंटे पहले प्रत्याशी और कांग्रेस विधायक के घर पथराव, पुलिस तैनात

Sun, 19 Feb 2017 01:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रत्याशी के घर में पड़े पत्थर, पुलिस के साथ अजय कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वोटिंग से 7 घंटे पहले कानपुर से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस विधायक के घर पथराव से देर रात हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए फोर्स तैनात कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर किदवई नगर विधान सभा सीट से विधायक हैं और इस बार फिर गठबंधन से चुनाव मैदान पर हैं। शनिवार रात 12 बजे के करीब गोविंद नगर स्थित अजय कपूर के घर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अचानक पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने से पहले ही वो लोग फरार हो गए। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। प्रत्याशी के समर्थकों ने देर रात हंगामा किया तो पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें