फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मार कर छत से कूद कर बंदी रक्षक ने दे दी जान

Sun, 19 Feb 2017 01:24 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पत्नी को मार कर छत से कूद कर बंदी रक्षक ने दे दी जान - फोटो : Wife killed by jumping from the roof of the prison guard gave life
विज्ञापन
सेंट्रल जेल परिसर के आवास में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बंदी रक्षक चंद्रप्रकाश ने पहले पत्नी अर्चना को क्रिकेट के बल्ले से पीटकर अधमरा कर दिया, बाद में खुद तीसरी मंजिल से कूद गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रपकाश ने रात करीब एक बजे दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर पत्नी की भी मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि चंद्रप्रकाश ने अर्चना से अपने पिता का मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा था। किसी वजह से अर्चना रिचार्ज कराना भूल गई थी। शराब के नशे में घर लौटे चंद्रप्रकाश को यह बात नागवार गुजरी और उसने यह वारदात कर डाली।
विज्ञापन

मूल रूप से इटावा के बखेबर थाने के बहेड़ा गांव में रहने वाला 47 वर्षीय बंदी रक्षक चंद्रप्रकाश आठ साल से सेंट्रल जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात रहकर बिजली का काम देखता था। वह सेंट्रल जेल परिसर में ही बने आवासीय भवन के ब्लाक एन के क्वार्टर नंबर चार में पत्नी अर्चना देवी उर्फ विद्यावती और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक चंद्रप्रकाश शराब का आदी था, इसलिए आए दिन उनके घर में झगड़ा होता रहता था। चंद्रप्रकाश शुक्रवार को दिन में पत्नी से अपने पिता मेवाराम का मोबाइल रिचार्ज कराने को कहकर घर से निकला था। रात 10.30 बजे घर में घुसते ही चंद्रप्रकाश ने पूछा कि पिता जी का मोबाइल रिचार्ज कराया या नहीं? पत्नी ने कह दिया खुले रुपये नहीं थे। बेटा किसी काम से बाहर चला गया था। इतना सुनते ही चंद्रप्रकाश भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर क्रिकेट का बल्ला उठाकर पत्नी के सिर और मुंह पर जोर से मार दिया। बल्ले से हमला होने पर पत्नी लहूलुहान होकर बेड पर अचेत हो गई। मम्मी के सिर और मुंह से खून बहता देखकर बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच नशे में धुत चंद्रप्रकाश  छत पर चढ़ गया और तीसरी मंजिल से पीछे की तरफ छलांग लगा दी। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां रात एक बजे चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। जबकि पत्नी को चिकित्सकों ने शनिवार की दोपहर दो बजे मृत घोषित कर दिया।
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रेमनाथ पांडेय का कहना है ‌कि बंदी रक्षक और उनकी पत्नी के बीच विवाद रहता था। शुक्रवार की रात को उसने पत्नी पर हमला करके खुद भी क्वार्टरों की छत से छलांग लगा दी। परिवार की हर तरह से मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें