यूपी के चित्रकूट जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के विनायकपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।
शनिवार सुबह शव खेत के पास पड़ा मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे फिलहाल परिजनों ने कोई रंजिश नहीं बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और कोतवाल को जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
मृतक 15 दिन पूर्व सूरत से लौटा था। उसे होम क्वारंटीन कराया गया था। ग्रामीणों ने मृतक के कोरोनावायरस का सैंपल लिए जाने की मांग की है।