फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल चौराहे पर साढ़े चार लाख लूटे

Sat, 06 Feb 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल चौराहे के पास जच्चा-बच्चा हास्पिटल के सामने शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के एकाउंटेंट से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और रावतपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। एकाउंटेंट ने काकादेव थाने में तहरीर दी है। एसपी पश्चिम राजेश एस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) चौबेपुर के पूर्व अध्यक्ष एसबी जखोटिया की विकास नगर लखनपुर में टेप फैक्ट्री है। विनायकपुर सोसाइटी निवासी विकास कटियार फैक्ट्री में एकाउंटेंट है।
विज्ञापन


 विकास ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर असिस्टेंट अखिलेश श्रीवास्तव के साथ दर्शनपुरवा स्थित केनरा बैंक से सैलरी के 4.40 लाख रुपये निकालकर बाइक से फैक्ट्री लौट रहे थे।

जच्चा-बच्चा हास्पिटल के सामने, पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर अखिलेश से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और रावतपुर की तरफ भाग निकले। बाइक सवार दोनों लुटेरे काली जैकेट और काला हेलमेट पहने हुए थे। विकास की सूचना पर पुलिस ने शहर में चारों तरफ नाकेबंदी करके लुटेरों को तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

काकादेव एसओ उदय यादव पीड़ितों को लेकर पड़ताल करने बैंक पहुंचे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि लुटेरों ने बैंक में रेकी के बाद लूट को अंजाम दिया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें